अमेठी जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस 1 सितंबर 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकित पाण्डेय पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमेठी पुलिस का कहना है कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
RS Technology Web Solution
Professional Website & Software Development Services
RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative
digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms,
and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology,
we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations
through cutting-edge technology.
Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions