रिपोर्ट: अरुण कुमार गुप्ता
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में भूमि बैनामा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पांच बिस्वा जमीन के बैनामा की जगह पीड़िता को गुमराह करके पांच से अधिक कुल 24 बिस्वा भूमि अपने नाम करा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पीड़िता गुड्डी देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, वह गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर भूमि की भूमिधर/काश्तकार हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपितों ने उन्हें करीब पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात बताई, लेकिन उन्हें गुमराह करके कथित तौर पर दस्तावेज में करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी जब बुजुर्ग महिला के पुत्र और बहू ज्योति को हुई तो उन्होंने उनसे पूछताछ की। बहू का आरोप है कि आरोपितों ने एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी, लेकिन हमारी सांस का दिमाग सही नहीं रहता जिसका फायदा उठाकर धोखे से जमीन का सम्पूर्ण भाग कुल 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया । पीड़िता का कहना है कि उसे पूरे दस्तावेज और बैनामे में दर्ज भूमि की जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने संग्रामपुर थाने पहुंची जहां उसका प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। जिस पर उसने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन का सहारा लिया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बाद उसके पुत्र और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर बैनामे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे प्रकरण पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महिला का निवास स्थान मेरे क्षेत्र में है। जमीन की।रिजस्ट्री अमेठी में हुई है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देना चाहिए मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। अगर महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है तो इससे जुड़ी कार्यवाही सम्बन्धित थाने पर होगी।
RS Technology Web Solution
Professional Website & Software Development Services
RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative
digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms,
and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology,
we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations
through cutting-edge technology.
Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions