अमेठी जिले में त्रिशुंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र में तीन दिवसीय 19 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बल के गौरवशाली इतिहास और सेवा भाव को याद किया गया।
स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर को रक्तदान शिविर व पौधारोपण अभियान के साथ हुआ। इसके बाद, 15 सितंबर को मुख्य समारोह के अवसर पर ग्रुप केंद्र परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मदन कुमार ने किया। मेले में जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी मदन कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और आंतरिक सुरक्षा में इस बल की भूमिका अद्वितीय है। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूर्ण समर्पण, निष्ठा और अनुशासन के साथ दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा दी। शाम को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।
वही समारोह के अंतिम दिन 16 सितंबर की शाम कैंप परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें जवानों, महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डीआईजी मदन कुमार ने सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डीआईजी आरटीसी निशित कुमार, कमांडेंट मनीष कुमार, बी. एल. बर्मा, उप कमांडेंट अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
RS Technology Web Solution
Professional Website & Software Development Services
RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative
digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms,
and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology,
we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations
through cutting-edge technology.
Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions