Search

Newsletter image

Subscribe to the Newsletter

Join 10k+ people to get notified about new posts, news and tips.

Do not worry we don't spam!

अमेठी में गरजे केशव मौर्य, बोले- 2027 तो दूर, 2047 तक नहीं बनेगी सपा-कांग्रेस की सरकार

By ARUN KUMAR GUPTA
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे, यहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचकर नवनिर्मित छात्रावासों का उद्घाटन करने के साथ विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 तो दूर, 2047 तक भी इनकी सरकार नहीं बनने वाली है। विपक्ष सत्ता में आने का सपना देख रहा है, जबकि जनता का भरोसा भाजपा के साथ है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां पर छात्र-छात्राओं व भाजपाइयों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने RGIPT संस्थान परिसर में नवनिर्मित तीन छात्रावासों का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नवनिर्मित एस.सी. बोस, होमी भाभा एवं विद्यासागर छात्रावासों का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 1.20 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए। डिप्टी सीएम ने ओदारी गांव पहुंचकर योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य को स्वयं उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छात्रावासों के लोकार्पण के साथ हुआ। इस दौरान आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने संस्थान की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा नव निर्मित छात्रावासों की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान देश में पेट्रोलियम संबंधित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। नए छात्रावासों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दौरे के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2027 ही नहीं, 2047 तक भी इनकी सरकार नहीं बनने वाली। मैं "आखिलेश यादव" को यही कहता हूं कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करिए, जनता का भरोसा भाजपा के साथ है। 2027 में समाजवादी पार्टी सैफई जाने वाली है। भाजपा ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य बना लिया है। 2047 तक न तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने वाले है और न ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। और न ही राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले है। डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान जिले में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। उनके अमेठी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण) मयंकेश्वर शरण सिंह, MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी., सीडीओ पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

RS Technology Web Solution

Professional Website & Software Development Services

RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms, and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology, we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations through cutting-edge technology.

Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions

Related News