Search

Newsletter image

Subscribe to the Newsletter

Join 10k+ people to get notified about new posts, news and tips.

Do not worry we don't spam!

GNM छात्रा की मौत में बड़ी कार्रवाई प्रिंसिपल व वार्डन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

By ARUN KUMAR GUPTA
रिपोर्ट: अरुण कुमार गुप्ता यूपी के अमेठी में शुक्रवार को जीएनएम छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिलने का मामला सामने आया था। रक्षाबंधन पर्व पर जीएनएम की छात्रा ने अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी। तब तक परिवार के लिए सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ ही पल बाद छात्रा के फोन से कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों को फोन कर उनकी बेटी के सीरियस होने की जानकारी देते हुए उन्हें कॉलेज बुलाया गया। जिस वक्त परिजन कॉलेज पहुंचे थे, तो उन्हें कहा गया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है। मौत की खबर से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक छात्रा पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र की निवासी थी। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर बेटी की मौत बाद उसकी सही जानकारी न देने और उन्हें मौत की खबर न बताते हुए उन्हें गुमराह रखने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल और वार्डन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस ने प्रिंसिपल और वार्डन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। STORY IN DETAIL: अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रही थर्ड ईयर की छात्रा दीप्ति यादव पुत्री कुंवर बहादुर यादव, निवासी सादुल्लापुर, बल्दीराय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश और वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का शव शुक्रवार को कॉलेज परिसर स्थित एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद से ही परिजनों द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर बेटी की मौत की सूचना छिपाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को उन्हें फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी कॉलेज परिसर में मौजूद नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिजन कॉलेज पहुंचे, तो वार्डन ने छात्रा द्वारा कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही छात्रा के शव को कमरे से बाहर निकाल लिया गया था। इससे घटना को लेकर परिजनों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की। परिजनों ने पुलिस से मांग की है, कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कराई जाने के साथ घटना के समय मौजूद स्टाफ और छात्राओं से पूछताछ भी की जाए। परिजनों का कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक वे बेटी का शव नहीं लेंगे। पुलिस ने शनिवार को परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य डॉ. रमेश और वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही कॉलेज स्टाफ और घटना के समय मौजूद छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्रधानाचार्य डॉ. रमेश और वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RS Technology Web Solution

Professional Website & Software Development Services

RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms, and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology, we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations through cutting-edge technology.

Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions

Related News