Search

Newsletter image

Subscribe to the Newsletter

Join 10k+ people to get notified about new posts, news and tips.

Do not worry we don't spam!

अमेठी में GNM छात्रा का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव पुलिस जांच में जुटी

By ARUN KUMAR GUPTA
अमेठी में इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव कॉलेज परिसर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पीएम भेजकर जांच शुरू कर दी है । पूरा मामला अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा है। यहां GNM तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली 21 वर्षीय दीप्ति यादव की मौत हो गई।मृतक दीप्ति सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार को कॉलेज परिसर के एक कमरे में छात्रा का शव मिलने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद से कॉलेज में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी । इसके बाद मुंशीगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

RS Technology Web Solution

Professional Website & Software Development Services

RS Technology Web Solution is a leading provider of innovative digital solutions, specializing in custom website development, e-commerce platforms, and enterprise software solutions. With years of experience and a passion for technology, we help businesses establish a powerful online presence and streamline their operations through cutting-edge technology.

Website Development
E-commerce Solutions
Company Portfolio
Custom Software Development
Mobile App Development
Cloud Solutions

Related News